रांची, अगस्त 19 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा श्वेता स्मृति एक्का ने नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ओर से आयोजित जीएनएम तृतीय वर्ष की परीक्षा में राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद श्वेता के राज्य की तीसरी टॉपर बनने पर संस्थान में खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की सचिव जीनत कौशर, डॉ. शाहीन कौसर समेत संस्थान के सभी लोगों ने श्वेता को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...