आगरा, दिसम्बर 29 -- मऊ में आयोजित प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में आगरा मंडल की महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आगरा मंडल ने 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीते। 15 वर्षीय पहलवान श्वेता पारस ने 53 किग्रा भारवर्ग में 3 मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल से पहले दाहिने हाथ की कोहनी में चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने मुकाबला खेला और रजत पदक जीता। जैस्मिन ने 57 किग्रा, वर्षा ने 49 किग्रा और सुहाना ने 61 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीते। टीम कोच और मैनेजर विनोद यादव रहे। प्रदर्शन पर नरेश पारस, नितेश शर्मा, नेत्रपाल सिंह चाहर, संजय शर्मा और पुष्पेंद्र सिंह ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.