रांची, जनवरी 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड में आयोजित 'रिलायंस कार्निवल-2026' का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 'मिसेज कार्निवल' प्रतियोगिता में महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जिसमें श्वेता तिवारी को मिसेज कार्निवल के खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही डांस प्रतियोगिता में विभिन्न समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्निवल में 'अकल बड़ी या भैंस' सेल्फी थीम आकर्षण का केंद्र रही, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भैंस के साथ सेल्फी ली। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.