लखीसराय, अप्रैल 2 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। पुरानी बाजार के स्वर्गीय गाजो राय की पोती एवं शंभु सिंह की पुत्री श्वेता कुमारी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा संचालित दशवीं बोर्ड में 461 अंक प्राप्त होने पर बधाई दी गई है। वह प्लस टू परियोजना गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा है और उसकी माता का नाम संगीता देवी है। स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार तथा वार्ड पार्षद अमलेश कुमार समेत अन्य ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...