लखनऊ, फरवरी 12 -- कल्याणपुर शंकरपुरवा में रहने वाली श्वेता मौर्या की मदद के लिए लोग आगे आए हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर छपी तो एक प्रतिष्ठित कारोबारी और उनकी पत्नी पढ़कर भावुक हो गए। गुरुवार को अखबार के दफ्तर में आकर उन्होंने श्वेता मौर्या की आर्थिक मदद की। साथ ही रोजगार के लिए मदद का आश्वासन दिया। कारोबारी संजय गुप्ता ने श्वेता मौर्या को प्रशिक्षण दिलाकर सिलाई मशीन देने का भरोसा दिलाया है। साथ ही घर का खर्च चलाने के लिए आर्थिक मदद भी की है। उन्होंने श्वेता मौर्य से पूछा कि खर्च कैसे चल रहा है तो वह फफक उठीं। कहा कि, पति की मौत के बाद उन लोगों ने भी मुंह मोड़ लिया जिनकी उन्होंने खराब वक्त में मदद की थी। तीन बेटियां हैं। दो स्कूल जा रही हैं उनकी फीस बकाया होती जा रही है। यहां मकान का किराया देने के लिए लोगों के घरों में खाना बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.