रांची, मार्च 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल संघ का होली मिलन समारोह रविवार को धूमधाम से डोरंडा कन्या पाठशाला में मनाया गया। बच्चों एवं बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मों के साथ साथ होली के नृत्य पेश किया। रिद्धि बांठिया ने नवकार महामंत्र के साथ नृत्य प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। राजस्थान से पधारे कलाकार पंकज दोजख, रवि दोजख एवं उनके साथी कलाकारों की टीम ने चंग, ढोल बजाते हुए होली के मन भावन गीतों के साथ मनोहर नृत्य प्रस्तुत किये। रांची मंडल के अध्यक्ष बालबीर बोथरा तथा मंत्री संजय कोठारी ने बताया कि होली में हर वर्ष कि भांति मधुबन शिखर, पारसनाथ में आयोजित समारोह में होली खेलने के लिए सोमवार सुबह छह बजे बस से भारी संख्या में रांची संघ के लोग प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सुभाष...