श्वास नली में दूध जाने से एक माह के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हाथरस, जुलाई 17 -- हाथरस। शहर के आगरा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी एक माह के शिशु की श्वास नली में दूध अटकने से मौत हो गई। परिजन शिशु को गुरुवार सुबह बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। रोते-बिखलते हुए परिजन शव को लेकर घर चले गए। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड आवास विकास कॉलोनी निवासी वैभव का एक माह का बेटा देवांश बुधवार रात को मां का दूध पीकर सो गया था। गुरुवार सुबह जब परिजन बच्चे को उठाने की कोशिश की तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से चार माह के मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम शरीर में कोई हरकत नहीं थी। यह देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन परिजन देवांश को उपचार के लिए अलीगढ़ रोड स्थित एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.