आरा, जनवरी 29 -- एसपी ने डेहरी से विशेष श्वान दस्ते को तत्काल बुलाया जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की गई दो कीमती भैंसों को महज कुछ घंटों के भीतर बिहिया पशु मेला से बरामद कर लिया है। घटना बुधवार-गुरुवार की रात करीब दो बजे की है। आयर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी गांव में जब ग्रामीण गहरी नींद में थे, तब शातिर चोरों ने किसान शत्रुघ्न यादव (उर्फ फागू यादव) और उर्मिला देवी के खटालों को निशाना बनाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डेहरी (रोहतास) से विशेष श्वान दस्ते को तत्काल बुलाया। दस्ते ने घटनास्थल से करीब आठ सौ मीटर तक अपराधियों की गंध और भैंस के खुर के निशानों का पीछा किया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि चोरों ने गांव के बाहर वाहन खड़ा किया था। तकनीकी इनपुट और खुफिया सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.