गंगापार, फरवरी 26 -- मौसम साफ और तेज धूप निकलने के चलते मांडा सीएचसी के ओपीडी में सर्दी, बुखार के मरीजों की संख्या कम हुई, लेकिन फंगल इंफेक्शन, पेटदर्द और श्वांस के मरीजों की भरमार होने लगी है। दिन रात के मौसम में अंतर के चलते बीपी और शुगर के मरीज भी इस समय काफी एहतियात बरतें। एक पखवाड़े पहले तक दिन में बूंदाबांदी और बादल के कारण सीएचसी के ओपीडी में मरीजों की संख्या कम हो गई थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से दिन में मौसम साफ होने के कारण सीएचसी के सभी ओपीडी में मरीजों की भरमार होने लगी है। सर्दी, बुखार के मरीज कम हो गये हैं, लेकिन फंगल इंफेक्शन, पेटदर्द और श्वांस के मरीजों की भरमार है। औसत दो से ढाई सौ मरीज प्रतिदिन ओपीडी का लाभ उठा रहे हैं। गुरुवार को मांडा सीएचसी के चार ओपीडी में 264 मरीज देखे गये। अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.