अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पल्मो-क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन फेफड़ों व क्रिटिकल केयर चिकित्सा से जुड़े विभिन्न जटिल विषयों पर देश के प्रख्यात विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। मैरिस रोड स्थित होटल पर रविवार को आयोजित कॉन्फ्रेंस में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और नवीनतम शोध से संबंधित जानकारी भी दी गई। पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. दीपक तलवार ने इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (आईएलडी), गंभीर अस्थमा व अन्य श्वसन रोगों पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होंने इन रोगों के समय पर निदान, अत्याधुनिक जांच तकनीकों तथा नई उपचार रणनीतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. जीसी खिलनानी ने बढ़ते वायु प्रदूषण के फेफड़ों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह श्वसन रोगों का एक बड़ा कारण बन चुका है। उन्होंने प्रदूषण से बचाव के लिए व्यक्तिगत सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.