श्लोक गायन में सौम्या ने मारी बाजी
प्रयागराज, अगस्त 24 -- नैनी स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को संस्कृत सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं हुईं। श्लोक गायन में प्रथम स्थान पर सौम्या तिवारी, द्वितीय पर अनुभवी चौधरी और तृतीय स्थान पर मानसी सिंह रहीं। भाषण प्रतियोगिता में 'संस्कृत: आधुनिकसमाजे संस्कृतस्योपयोगिता' पर विद्यार्थियों ने विचार रखे। निर्णायक मंडल में डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. अवधेश आर्य और डॉ. राजेश कुमार रहे। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी भास्कर शुक्ल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संस्कृत समावेशी चिंतन की आधारशिला : डॉ. सूर्यकांत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.