श्रोत्रिय समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में युवाओं की भागीदारी पर होगा मंथन
बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राष्ट्रीय श्रोत्रिय ब्राह्मण संघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार से बिहारशरीफ में शुरू होगा। इसमें विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिनिधि सामाजिक चुनौतियों, सेवा कार्यों, संगठन की सक्रियता और युवाओं की भागीदारी पर चर्चा करेंगे। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज को सेवा, सहयोग और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे कार्यक्रम शुरू होगा और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। शनिवार को दो सत्रों में सामाजिक समस्याओं, सेवा गतिविधियों के विस्तार, संगठनात्मक समन्वय और युवाओं की भूमिका पर मंथन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.