श्रोत्रिय विकास परिषद ने की किशोरी को बरामद करने की मांग
बिहारशरीफ, मई 27 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के एक गांव से 16 वर्षीया किशोरी करीब 15 दिनों से लापता है। पीड़ित परिजनों ने प्राथमिकी भी दर्ज करायी है। इसके बाद भी उसे बरामद नहीं किया जा सका। परिजन चिंता में हैं। बुधवार को भारतीय श्रोत्रिय विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय एवं युवा प्रदेश सचिव अमित आनंद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक रवैये पर चिंता जाहिर करते हुए किशोरी को तुरंत बरामद करने की मांग की। नहीं तो समाज के लोग अस्पताल चौक पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय) यह भी पढ़ें- श्रोत्रिय विकास परिषद ने की किशोरी को बरामद करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.