बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि राज्य स्तर पर एसआईआर का कार्य लगभग 95% जबकि जिला बिजनौर में 92% से अधिक पूरा किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन नवदीप रिणवा कलक्ट्रेट स्थित सभागार में बुधवार की दोपहर 3:00 बजे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 से संबंधित प्रेस वार्ता में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने मीडियाकर्मियों को संपूर्ण एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई और अब तक की प्रगति से उनको अवगत कराते हुए कहा कि राज्य स्तर पर एसआईआर का कार्य लगभग 95% जबकि जिला बिजनौर में 92% से अधिक पूरा किया जा चुका है। एसआईआर कार्य में जिला बिजनौर की उपलब्धि श्रेष्ठ रही है। राष्ट्रपति द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर को नई दिल्ली में सम्मानित भी किया जा चुका है। बिजनौर में एसआईआर का सभी कार...