वाराणसी, जनवरी 8 -- वाराणसी। काशी के श्रेष्ठ रंगधर्मी, नाट्य निर्देशक एवं लेखक डॉ.राजेंद्र उपाध्याय का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। कालभैरव स्थित आपने आवास में सुबह करीब साढ़े दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आजीवन अविवाहित रहे डॉ. राजेंद्र रंगमंच से जुड़े लोगों को ही अपना परिवार मानते थे। उन्हें मुखाग्नि उनके भांजे सिद्धार्थ शुक्ला ने दी। डॉ.राजेंद्र उपाध्याय गुजराती मूल के थे। उनका जन्म 12 जून, 1947 को काशी में ही हुआ था। उन्होंने नाटक को ही अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। हिंदी के शास्त्रीय नाटकों के लिए उनकी ख्याति पूरे देश में थी। दूरदर्शन के पहले संस्कृत धारावाहिक अभिज्ञान शाकुंतलम् का निर्देशन भी उन्होंने किया था। यह धारावाहिक दूरदर्शन के वाराणसी केंद्र द्वारा बनाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.