लखनऊ, अगस्त 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सीखो-सिखाओ अवार्ड के तहत पांच श्रेणियों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। सीखो-सिखाओ फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाले इस अवार्ड की पांच श्रेणियों में एक महत्वपूर्ण श्रेणी बालिका शिक्षा पुरस्कार है। माध्यमिक स्कूलों में बालिका शिक्षा के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि बालिका शिक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक इस अवार्ड के लिए आवेदन करें। विजेता शिक्षक को तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे शिक्षक जिन्होंने बालिका शिक्षा क...