लखनऊ, मार्च 11 -- सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत नई दिल्ली में पंचायती राज मंत्रालय की ओर से आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में यूपी की 135 महिला ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। वहीं 10 अधिकारी भी इस सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिला ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।बीकन पंचायत श्रेणी में हाथरस के राजपुर ग्राम पंचायत की प्रधान प्रियंका तिवारी, अलीगढ़ की भरतपुर ग्राम पंचायत की प्रधान नीलम देवी, अमरोहा के फौलादपुर ग्राम पंचायत की प्रधान मनु यादव, गाजियाबाद की रोरी ग्राम पंचायत की प्रधान पूनम सिंह व ललितपुर की छिपाई ग्राम पंचायत की प्रधान नीलमणि राजे बुंदेला को सम्मानित किया गया। वहीं चैंपियन ऑफ चेंज श्रेणी में कानपुर की तिलसड़ा ग्राम पंचायत की प्रधान सुलेखा कुशवाहा व अमरोहा के मखदुमपुर की प्रधान म...