रांची, अप्रैल 26 -- रांची। जिम्मी मॉडल्स ग्रुप एवं रांची लाइफ स्टाइल की ओर से झारखंड श्री सम्मान का आयोजन रविवार को आड्रे हाउस में हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देनेवालों को सम्मानित किया गया। डॉ आस्था किरण, राहुल मजूमदार, अरुणा मिश्रा, डॉ आरती कुमारी, डॉ डेजी सिन्हा, डॉ जमशेद आलम, डॉ मेघा रानी, डॉ सुपहल एक्का, डॉ श्वेता सुष्मिता, डॉ मृणालिनी अखौरी, जगदीश सिंह जग्गू, मनपुरण नायक, मुकेशकंचन आदि को सम्मानित किया गया। रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ, सांसद डॉ महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह और जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने सभी को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...