श्रेष्ठा योजना में सहार की दो छात्राओं का चयन, नोएडा में मिला प्रवेश
औरैया, मई 25 -- सहार, संवाददाता। जिले से पहली बार भारत सरकार की 'श्रेष्ठा योजना' के तहत सहार क्षेत्र की दो छात्राओं को कक्षा 11 में प्रवेश मिला है। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार की छात्राएं वैष्णवी और पायल का चयन नोएडा स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में हुआ है। दोनों छात्राएं अब वहीं रहकर पढ़ाई करेंगी, जिसका पूरा खर्च सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा। भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि 21 दिसंबर को आयोजित लिखित परीक्षा में पायल ने 1312वीं तथा वैष्णवी ने 1346वीं रैंक प्राप्त की थी। इसके बाद 7 से 12 मई तक आयोजित प्रथम काउंसलिंग के परिणाम के आधार पर दोनों छात्राओं को इस प्रतिष्ठित विद्यालय में प्रवेश मिला। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में भी इसी योजना के तहत छात्रा ललिता को कक्षा 9 में प्रवेश मिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.