श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे मुठभेड़ में गिरफ्तार
वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राजातालाब थाना क्षेत्र की मरूई की 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार भोर में मुख्य आरोपी चोलापुर के नियार डीह निवासी विवेक चौबे उर्फ निखिल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जगतदेवपुर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान विवेक के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी भेजा गया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को श्रेया उपाध्याय निवासी मरुई, राजातालाब के लापता होने के बाद 20 अगस्त को उसका शव रोहनिया क्षेत्र के बच्छाव पश्चिमपुरा में मिला था। मामले में राजातालाब थाने में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.