मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी। खनगांव के संतोष सिंह की पुत्री श्रेया सिंह ने इंटर आर्ट्स में 447 अंक लाकर प्रथम श्रेणी हासिल कर नाम रोशन किया है। वह उत्क्रमित उच्च मा.विद्यालय बथने की छात्रा है। शिक्षक भवेश मिश्रा ने खुशी का इजहार किया। वहीं ठाढ़ी गांव निवासी अंशुमान राय ने साइंस स्ट्रीम में 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता पाई है। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं बड़े भाइयों के मार्गदर्शन को दिया। शिक्षकों और परिजनों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...