श्रेया राज ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- सैदापुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के बड़ेपुर निवासी सुरेश चंद की होनहार एवं एथलीट बेटी श्रेया राज की कामयाबी का सिलसिला जारी है। श्रेया ने रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। श्रेया की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। चंडीगढ़ में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल करने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। श्रेया इससे पहले भी 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। परिजनों ने बताया कि श्रेया लंबे समय से एथलेटिक्स की तैयारी कर रही हैं और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार कड़ी मेहनत करती हैं। उनकी इस सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.