बहराइच, अप्रैल 6 -- बहराइच, संवाददाता। हापुड़ में आयोजित स्टेट अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बहराइच की होनहार मुक्केबाज श्रेया कात्यायन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। श्रेया की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। श्रेया ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कठिन परिश्रम और अपने कोच अनुराग चौधरी के बेहतरीन मार्गदर्शन को दिया है। कोच अनुराग चौधरी ने श्रेया की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई है और वह भविष्य में देश के लिए और भी बड़े पदक जीतने का सामर्थ्य रखती हैं। इस सफलता पर खेल जगत की हस्तियों और स्थानीय लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.