गंगापार, फरवरी 14 -- शंकरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शंकरगढ़ के मोदीनगर पटहट रोड निवासी श्रेया गुप्ता ने जबलपुर में आयोजित स्वर्ण पदक अलंकरण समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों एवं नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है। श्रेया गुप्ता को गवर्नमेंट मॉडल साइंस कॉलेज जबलपुर में शुक्रवार को आयोजित स्वर्ण पदक अलंकरण समारोह में बीएससी तृतीय वर्ष में भूगर्भ विज्ञान एवं पर्यावरण विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर शंकरगढ़ की श्रेया गुप्ता को स्वर्ण पदक मिला है। श्रेया की इस सफलता पर उनके पिता विवेक गुप्ता, माता वंदना गुप्ता ,चाचा सोनम गुप्ता सहित समस्त परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। श्रेया की उपलब्धि पूरे शंकरगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.