लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विभागाध्यक्ष प्रो. गौरी सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी जैसे विषयों पर छात्रों ने विचार रखे। निबंध में 23 और वक्तृत्व में नौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हिंदी निबंध में श्रेयान्शी पांडेय, अंग्रेजी में इशेका सिंह और वक्तृत्व में दिव्यांशी द्विवेदी प्रथम रहीं। संचालन डॉ. आदित्य आभा सिंह, डॉ. विकास कुमार व डॉ. अवंतिका पांडेय ने किया। यह भी पढ़ें- मानव शृंखला व पोस्टर प्रदर्शन कर जगाई जागरूकता यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन पर व्याख्यान में दी जानकारी यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में आयोजित किया गया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.