श्रेयस अय्यर या इब्राहिम जादरान, पहले कौन उछालेगा सिक्का? भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- भारत और अफगानिस्तान की रविवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज में टक्कर होगी। तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। द्विपक्षीय सीरीज में एक मेजबान तो दूसरी मेहमान टीम होती है। हालांकि, इस सीरीज का आधिकारिक मेजबान भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड है। भारत के 94 सालों के इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा जब टीम इंडिया घर पर 'होम टीम' की जगह 'विजिटिंग टीम' के तौर पर उतरेगी। सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान अपने देश में इंटरनेशनल मैच की मेजबानी नहीं कर सकता। ऐसे में अफगानिस्तान अपने घरेलू मैच भारत या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेलता है। अफगानिस्तान के लिए इंडिया सीरीज उसके फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा है। यह अफगानिस्तान के लिए घरेलू मैच हैं।श्रेयस या इब्राहिम, पहले कौन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.