नई दिल्ली, जनवरी 7 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उत्कृष्टता केंद्र से फिटनेस मंजूरी मिल गई है और अब वह आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। श्रेयस अय्यर को फिट घोषित किया गया है। श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में बतौर कप्तान 82 रन की शानदार पारी खेली। अय्यर ने 53 गेंद की पारी में 10 चौके और तीन छक्के जड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज से पहले अपनी फिटनेस साबित की। श्रेयस अय्यर के 8 जनवरी को मुंबई और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले में खेलने की उम्मीद है, जिसके बाद आधिकारिक तौर पर उनके फिटनेस की घोषणा हो सकती है। हालांकि बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) की मेडिकल टीम श्रेयस की रिकवरी और मैच फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.