श्रेयस अय्यर ने T20I रैंकिंग में लगाई 18 स्थान की छलांग, कोहली का हुआ नुकसान; पाकिस्तानी से छिना नंबर-1 का ताज
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और वनडे रैंकिंग जारी की है। भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जबर्दस्त छलांग लगाई है। वह टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में 18 स्थान चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। उनके खाते में फिलहाल 786 रेटिंग अंक हैं। 31 वर्षीय अय्यर ने T20I में पहली बार टॉप 10 रैंकिंग में एंट्री की है। उन्होंने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में तूफानी शतक जमाया। अय्यर ने लखनऊ के मैदान पर 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए, जिसमें दस चौके और छह सिक्स शामिल हैं। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था। टॉप 10 बल्लेबाजों में अब चार भारतीय हैं। ईशान किशन (902) पहले स्थान पर काबिज हैं। अभिषेक शर्मा (887) दूसरे जबकि त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.