नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज से मिली 24 रन की हार के बाद कहा कि वे योजनाओं पर अमल नहीं कर सके। वेस्टइंडीज ने बुधवार को चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 24 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। कप्तान शे होप के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 347 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इसके बाद कीमो पॉल के 5 विकेट की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को 19.3 ओवर में 223 रन ही बनाने दिया। भारत के लिए संजू सैमसन ने 23 गेंद में 56 रन की दमदार पारी खेली। यह भी पढ़ें- कीमो के 5 विकेट ने भारत से छीनी जीत, चेज करते हुए बनाया अपना दूसरा हाईएस्ट टोटल250 रन हासिल करना कभी भी आसान नहीं रहता कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, ''हम गेंदबाजी में योजनाओं को अमल में नह...