मुंबई, जून 7 -- भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को कहा कि उन्हें बचपन से ही चुनौतियों का सामना करना पसंद रहा है और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी मिलने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें अपना व्यक्तित्व बदलना होगा। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को शनिवार को भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह ली है, जिनकी अगुआई में भारत ने मार्च में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। सुर्यकुमार को टीम में भी जगह नहीं मिली है। अय्यर ने कहा कि वह वही व्यक्ति बने रहना चाहते हैं, जिसने मुंबई के बेहद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट माहौल में खेलते हुए अपनी पहचान बनाई।'मैं किसी की सरपरस्ती में रहने...' अय्यर ने एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे अपना व्यक्तित्व बदलने की जरूरत नहीं है। मुझे वही इंसान बने रहना है जो मैं पहले था। मैं किसी और जैसा...