नई दिल्ली, जून 18 -- शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में 170 रनों के बड़े अंतर से रौंदते हुए तीन मैच की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 402 रन बोर्ड पर लगाए थे, यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में 8वीं बार है जब टीम इंडिया ने 400 रन का आंकड़ा पार किया हो। कप्तान शुभमन गिल के साथ ईशान किशन ने इस मैच में शतक जड़े। वहीं उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रनों की पारी के साथ ही कमाल कर दिया। अय्यर ने इन 26 रनों के साथ वनडे करियर में 3000 रन पूरे किए और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। जी हां, अय्यर अब भारत के लिए सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं किंग कोहली तीसरे पायदान हैं। यह भी पढ़ें- भारत बना WT20 WC पॉइंट्स टे...