नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के 7वें मैच में 5 विकेट से धूल चटाई। सीजन-19 में लगातार दो मैच जीतकर पीबीकेएस पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए पंजाब के सामने 210 रनों का टारगेट रखा था, चेपॉक के मैदान पर इस स्कोर का पीछा मेहमान टीम ने मात्र 18.4 ओवर में ही कर लिया। श्रेयस अय्यर ने इस दौरान शानदार अर्धशतक जड़ा, वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 43 रनों की पारी खेली, मगर 11 गेंदों पर 39 रन बनाने वाले प्रियांश आर्या को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- गायकवाड़ का ये फैसला बना CSK की हार की वजह, कप्तान ने मैच के बाद किया खुलासा प्रियांश आर्या का इस मैच में काफी बड़ा इंपैक्ट रहा। 210 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब को ज...