नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- IPL 2026 में भी पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले साल टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया था। पंजाब किंग्स ने मंगलवार 31 मार्च को आईपीएल 2026 का अपना पहला मुकाबला खेला और इसमें जीत भी हासिल की। हालांकि, एक चिंता का विषय ये रहा कि कप्तान श्रेयस अय्यर फिर से पंजाब किंग्स टीम के होम ग्राउंड पर फेल रहे। उन्होंने 18 रन जरूर बनाए, लेकिन इस मैदान पर उनका ये बेस्ट स्कोर है। स्ट्राइक रेट भी इस ग्राउंड पर श्रेयस अय्यर का बहुत अच्छा नहीं है, जबकि आधा दर्जन मैचों में रनों की संख्या भी 50 से कम है। श्रेयस अय्यर जब गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे तो कुछ आकर्षक शॉट जरूर लगाए, लेकिन 11 गेंदों में 18 रनों की पारी ही वे खेल सके। न्यू चंडीगढ़ के मुल...