नई दिल्ली, मार्च 31 -- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए। हालांकि हाथ पर गेंद लगने के बाद भी वह मैदान पर डटे रहे लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए। श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 11 गेंद में 18 रन की पारी खेली। गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पंजाब किंग्स की पारी के 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर कूपर कॉनली का शॉट श्रेयस अय्यर की तरफ गया, जोकि उनकी कलाई पर जाकर लगी। गेंद लगने के बाद वह काफी दर्द में दिखे और फीडियो ने उनका ...