नई दिल्ली, जुलाई 12 -- क्रिकेट मैच में हर कप्तान टॉस जीतना चाहता है ताकि अपनी मर्जी से पहले बैटिंग या बॉलिंग चुन सके। कई कप्तान किस्मत के इतने धनी होते हैं, जो ना सिर्फ लगातार टॉस बल्कि मैच भी जीतते हैं। हालांकि, भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए टॉस अभिशाप बन गया है। उन्होंने लगातार सात मैचों में टॉस अपने नाम किया लेकिन मैच नहीं जीत पाए। सूर्यकुमार यादव की जगह बागडोर संभालने वाले अय्यर अपनी पहली जीत को तरस गए हैं। उनकी अगुवाई में भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने दो मैचों की सीरीज में सूपड़ा किया। इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से जीती। यहां पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया था।चेस्टर ली स्ट्रीट में बारिश बनी थी विलेन श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड में दोनों मैचों में टॉस जीतकर बॉलिं...