नई दिल्ली, मार्च 30 -- पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने सोमवार को कहा कि श्रेयस अय्यर के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ट्रॉफी जीतने की ललक अब पहले से कहीं ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इस वजह से वह 2026 सत्र में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं। पिछले साल टीम के कप्तान के तौर पर फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद अय्यर की अगुआई वाली पंजाब किंग्स ने ग्रुप चरण में अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी चेन्नई सुपर किंग्स, RR ने 8 विकेट से रौंदा पोंटिंग ने मुल्लांपुर में पत्रकारों से कहा, 'पिछले साल बल्ले से हमने उनका जैसा खेल देखा, वह शायद आईपीएल में उनके अब तक के सबसे बेहतरीन प्रद...