नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर की तारीफ की है। गिल ने कहा है कि पहले दो टी20 मैचों में हम जिस सिचुएशन में थे, उससे उबरना और फिर जीतना बहुत मुश्किल था। उन्होंने यह भी कहा है कि टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें कुछ सेशन नेट्स में करने हैं। इसी वजह से वह टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे और आखिरी दो वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे, जहां श्रेयस अय्यर कप्तानी करते नजर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल वर्ल्ड कप होना है और उसकी तैयारी के लिए यह एक अच्छा दौरा है। BCCI ने अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें गिल ने कहा, "यहां हमें जो कंडीशन मिलेंगी, वे वर्ल्ड कप में मिलने वाली कंडीशन से काफी मिलती-जुलती होंगी, खासकर नवंबर की शुरुआत में...