श्रेयश की पारी से राज इलेवन 40 रन से जीता
कानपुर, जून 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता महात्मा कप सीजन-2 में बुधवार को खेले गए मैच में राज वर्मा इलेवन ने रोहित तलवार इलेवन को 40 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर हुए मैच में राज वर्मा इलेवन ने 25 ओवर में सात विकेट पर 199 रन बनाए। टीम की ओर से ध्रुव कुमार ने 49 रन, श्रेयश कटियार ने 40 रन, आदित्य कुमार ने 39 रन व समर्थ निषाद ने नाबाद 31 रन बनाए। गेंदबाजी में आदर्श प्रजापति ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी रोहित तलवार इलेवन की पूरी टीम 25 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रखर बाजपेयी ने 43 रन, आदर्श प्रजापति ने 28 रन व दिव्य कुमार ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक सिंह, श्रेयश कटियार, रुद्र गौतम, विशेष गुप्ता व अंशुमान को एक-एक सफलता मिली। श्रेयश कटियार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.