पटना, जनवरी 6 -- वाहन चालकों को सड़क यातायात के संकेतों, चिह्नों तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग, बिहार सड़क सुरक्षा परिषद् ने मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन सभा कक्ष में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया। प्रशिक्षण दो सत्र में हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 329 सरकारी वाहनों और आउटसोर्सिंग वाले चालकों को सड़क यातायात के संकेतों, चिह्नों और नियमों की जानकारी दी गई। परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे माह होगा, जिसमें चरणबद्ध तरीके से विभिन्न श्रेणियों के वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें ऑटो, बस एवं ट्रक चालक, ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर सेवाओं से जुड़े चालक तथा सरकारी विभागों के वाहन चालक शामिल होंगे। प्रशिक्षकों ने उदाहरण देकर बताया कि छोटी-छोटी लापरवाहियां किस प्...