श्रेजल ने जीता रजत पदक, खुशी का माहौल
देवरिया, अगस्त 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेजल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है।उसने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता अयोध्या में आयोजित हुई थी। श्रेजल की उपलब्धि पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य गीता व पीटीआई दिव्या पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.