गंगापार, मार्च 13 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा यमुनानगर इकाई द्वारा गुरुवार को कोराव ब्लॉक परिसर में जिला महामंत्री महिला मोर्चा संतरा देवी बिन्द के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक राजमणि कोल ने करते हुए कहा कि जिस घर में नारी की पूजा होती है उस घर में सभी देवताओं का वास होता है ।जन सृष्टि की रचना में इनका पहला योगदान रहा है। नारियों को भी समाज के हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, उनका संकल्प और दृढ़ता ही उनकी शक्ति की पहचान है। भाजपा यमुनापार की महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन में आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महिला सम्मेलन में विधायक राजमणि कोल ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं जो चाहती हैं वह करके दिखा देती है इसका प्रमाण हवाई...