गंगापार, जनवरी 3 -- कड़ाके की ठंड के बावजूद आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ। शनिवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर श्रृंग्वेरपुर धाम और कौरेश्वर कुरेसर गंगा घाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और दान-पुण्य किया। पौष पूर्णिमा के साथ ही माघ मास के पावन स्नान पर्व का शुभारंभ हो गया। गंगा घाट पर "हर-हर गंगे" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने ठंड की परवाह किए बिना गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। गंगा किनारे और हाईवे पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके। व्यवस्थाएं सुचारू रहने से श्रद्धालुओं ने स्नान और दान किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.