श्रृंग्वेरपुर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
गंगापार, अगस्त 10 -- सावन के दूसरे सोमवार पर सोमवार की सुबह से ही श्रृंग्वेरपुर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गंगा घाट से लेकर मंदिर परिसर तक हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। सावन के दूसरे सोमवार को ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाएं, पुरुष और बच्चे गंगा घाटों पर पहुंचे और पवित्र गंगा में स्नान किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु पूजा सामग्री लेकर मंदिरों की ओर रवाना हुए। यह भी पढ़ें- Katihar News: हर-हर महादेव से गूंजेगा कटिहार, दूसरी सोमवारी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब भगवान शिव को गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और दूध अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.