गंगापार, जुलाई 16 -- पौराणिक तीर्थस्थल श्रृंग्वेरपुर में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। विद्वान संत राम प्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में आयोजित रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ के जयघोष गूंजते रहे। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर रथ का स्वागत किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भक्तों ने महाप्रभु का अभिनंदन किया। रथयात्रा में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी लोग शामिल रहे। संत राम प्रसाद शास्त्री ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा प्रेम, भाईचारे और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है। यह भी पढ़ें- Happy Rath Yatra 2026: इन 7 चुनिंदा म...