गंगापार, जनवरी 14 -- माघ मास कृष्ण पक्ष बुधवार को भोर से ही गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हुआ। दोपहर तक भी आस्थावानों का उत्साह कम नहीं हुआ। षटतिला एकादशी व मकर संक्रांति के अवसर पर श्रृंग्वेरपुर धाम और कौरेश्वर कुरेसर गंगा घाट पर भोर से ही गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी आस्था उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और दान-पुण्य किया। पवित्र माघ मास के पावन स्नान पर्व का शुभारंभ हो गया। गंगा घाट पर "हर-हर गंगे" जय मां गंगा, हर हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने ठंड की परवाह किए बिना गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। गंगा किनारे और दिल्ली लखनऊ हाईवे ...