श्रृंग्वेरपुर धाम में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्रद्धालुओं ने बनाए पार्थिव शिवलिंग
गंगापार, अगस्त 12 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शृंगी ऋषि की तपोस्थली और पौराणिक आस्था के केंद्र शृंग्वेरपुर धाम स्थित श्रीरामघाट पर चल रहे 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महाअनुष्ठान के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सावन माह में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मिट्टी से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि, शांति और लोककल्याण की कामना की। पूजन के दौरान पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में डॉ. बीके कश्यप, अध्यक्ष संजय तिवारी, अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, देव मौर्य समेत कई गणमान्य एवं संभ्रांत लोगों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन किया।लु।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.