बदायूं, मार्च 22 -- नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार सुबह बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर सौरभ देवल, निशांत देवल, प्रांजल देवल, रितिक देवल और उदयराज कोहली मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही मोहल्ला संख्या चार स्थित श्रीसंकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा के सानिध्य में और गुधनी खौंसारा के बलदेव धाम पर भी भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार एवं विधिवत पूजन कर आरती के बाद प्रसाद वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...