बागपत, मार्च 31 -- बड़ौत। श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ के तत्वाधान में माता त्रिशला देवी को 14 सपने दिखाने व पालने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। आचार्य भगवंत श्रीमद विजय नित्यानंद सुरीश्वर साहेब की दीक्षा स्थली में अहिंसा के प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव क्रम में बोलियां बोलने का कार्यक्रम रखा गया। इसमें माता त्रिशला को दिखने वाले 14 सपनों का बोलियों के द्वारा माला पहना कर सम्मान किया गया। सरलमना विदुषी स्वभावी साध्वी चंद्रयशा व प्रवचंदशा साध्वी पुनित्यशा की निश्रा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। साध्वी महाराज ने हर सपने के बारे मे विस्तार से समझाया। वीर मणिभद्र वेदी बनवाने के लाभार्थी परिवार सुभाष चंद जैन संदीप जैन ज़सद वालो के परिवार का मंदिर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.