बागपत, जून 18 -- खेकड़ा। कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित त्रय दिवसीय समोशरण महा अर्चना श्रुत पंचमी महोत्सव के के तहत बुधवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ हुए। आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने प्रवचन किए। कस्बे में महोत्सव 15 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को प्रात: 6 बजे भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद सुबह 6.50 बजे नित्य पूजा एवं विधान का शुभारंभ हुआ। सुबह 8.30 बजे आयोजित मंगल प्रवचन में धर्म, संयम और आत्मकल्याण के संदेश दिए गए। यह भी पढ़ें- भक्ति और श्रद्धा के साथ श्रुत पंचमी महोत्सव शुरु सायंकाल 6.30 बजे मंदिर परिसर में सामूहिक आरती एवं गुरु भक्ति का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने ...