अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़। दिगंबर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को ज्ञान पर्व श्रुत पंचमी के अवसर पर जिनवाणी यात्रा निकाली। इस दौरान शास्त्रों को सिर पर रख कर एक मंदिर से दूसरे मंदिर ले जाया गया। इस दौरान बड़े मंदिर से बाग वाले मंदिर तक यात्रा निकाली गई। इसके बाद मंदिर में विधान का आयोजन किया गया। सभी ने मिलकर सामूहिक पूजन किया। शाम 7:30 बजे बड़े मंदिर में श्री भक्तामर स्रोत पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष रजनी जैन, मंत्री नीरजा जैन, कोषाध्यक्ष मधु जैन, संयोजक नीना जैन शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- श्रुत पंचमी को किया शरबत वितरण यह भी पढ़ें- श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की भव्य शोभायात्रा निकाली यह भी पढ़ें- श्रुत पंचमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...